चंद्रपुर में महाकाली कॉलरी हत्या कांड: तीन आरोपी गिरफ्तार

10

चंद्रपुर में महाकाली कॉलरी हत्या कांड: तीन आरोपी गिरफ्तार

 


चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि. 16 अक्टूबर 2024

रिपोर्ट :– अनुप यादव, ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क

पुरी खबर :– चंद्रपुर, 15 अक्टूबर 2024 स्थानीय अपराध शाखा ने महाकाली कॉलरी हत्या कांड के तीन आरोपियों को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। घटना में आर्यन वासुदेव अरेवार नामक युवक को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसके बाद उसे जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्थानीय अपराध शाखा को तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तकनीकी और कुशल जांच के बाद, पुलिस ने राजुरा के चुनाला क्षेत्र से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
1. अश्विन उर्फ बंटी राजेश सलामवार (28 वर्ष, निवासी महाकाली कॉलरी)
2. जॉन विलास बोलिवर (19 वर्ष, निवासी लालपेठ कोलियरी नं. 1)
3. जसीम नसीम खान (24 वर्ष, निवासी जमनजती दरगाह)

पकड़े गए अपराधियों ने हत्या की घटना की पूरी जानकारी दी और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। अब उन्हें शहर पुलिस के हवाले किया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधु, और स्थानीय गुनाह शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के साथ स्थानीय अपराध शाखा की टीम शामिल रही। टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांकेडवार, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, सुभाष गोहोकर, संतोष येलपूलवार, गोपीनाथ नरोटे, गोपाल अतकुलवार, मिलिंद जाभुले, और दिनेश अराडे भी शामिल थे।